बिहार में सनातनी राजनीति का शंखनाद, सभी सीटों पर उतरेगा गौ भक्त उम्मीदवार

बिहार में सनातनी राजनीति का शंखनाद, सभी सीटों पर उतरेगा गौ भक्त उम्मीदवार

फारबिसगंज/अररिया।
बिहार की सियासत में इस बार बड़ा मोड़ आने जा रहा है। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने मंगलवार को फारबिसगंज लक्ष्मी नारायण ठाकुरबाड़ी में ऐलान किया कि आगामी विधानसभा चुनावों में सभी सीटों पर गौ भक्त उम्मीदवार खड़े किए जाएंगे।

गौ मतदाता संकल्प यात्रा के क्रम में भक्तों और पत्रकारों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा— “सनातन धर्म की रक्षा तभी संभव है जब गौ माता का संरक्षण हो। यही हमारी संस्कृति की आधारशिला है।”

शंकराचार्य जी ने स्पष्ट किया कि उन्होंने सभी राष्ट्रीय पार्टियों से गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ घोषित करने की अपील की थी, लेकिन किसी भी दल ने सकारात्मक जवाब नहीं दिया। ऐसे में मजबूरी में ही उन्हें गौ भक्त प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारने का निर्णय लेना पड़ा।

? गौ रक्षा ही चुनाव का मूल मुद्दा

उन्होंने कहा कि वोट केवल उन्हीं उम्मीदवारों को दिया जाए, जो गौ रक्षा के लिए स्पष्ट और दृढ़ संकल्पित हों।
साथ ही सवाल उठाया—

यदि कोई पार्टी खुद को सनातनी कहती है तो फिर गौ हत्या क्यों जारी है?

गंगा का बांटना और अपमान क्यों हो रहा है?

पशु वधशालाओं को लाइसेंस और सब्सिडी क्यों दी जा रही है?

उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक दल केवल वेशभूषा से सनातनी दिखना चाहते हैं, लेकिन उनका आचरण सनातनी मूल्यों से कोसों दूर है।

? संकल्प और समर्थन

सभा में मौजूद सनातन धर्म प्रेमियों और गौ भक्तों ने शंकराचार्य जी के संकल्प को उत्साहपूर्वक स्वीकार किया और आगामी चुनाव में गौ रक्षा के लिए मतदान का वचन दिया।

मौके पर उनके राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र योगीराज सरकार सहित कई भक्त भी मौजूद रहे।

Views: 111

TOTAL VISITOR: 50180495