लालू परिवार को 28 वर्षों बाद 10 सर्कुलर रोड बंगला खाली करना पड़ा — तेजस्वी यादव ने दी तीखी प्रतिक्रिया

लालू परिवार को 28 वर्षों बाद 10 सर्कुलर रोड बंगला खाली करना पड़ा — तेजस्वी यादव ने दी तीखी प्रतिक्रिया

पटना। बिहार की सत्ता परिवर्तन के तुरंत बाद राजनीतिक गर्मी तेज हो गई है। राज्य सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने का आदेश जारी कर दिया है। यह वही बंगला है जहाँ लालू प्रसाद यादव का परिवार पिछले 28 वर्षों से रह रहा था और जो आरजेडी की राजनीति व संगठनात्मक बैठकों का केंद्र माना जाता रहा है।

सरकार के आदेश के अनुसार राबड़ी देवी को अब 39 हार्डिंग रोड पर नया आवास आवंटित किया गया है। आदेश जारी होते ही राजनीतिक बयानबाज़ी भी तेज हो गई है।

इसी क्रम में पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का तीखा हमला सामने आया। उन्होंने कहा—
“छोटे भाई ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और बड़े भाई के बंगले को खाली करने का आदेश दे दिया… 28 साल का भावनात्मक रिश्ता एक नोटिस में खत्म कर दिया गया। इसी के साथ नीतीश जी और लालू जी के बीच के भैयारी वाले नैतिक रिश्ते का अंत हो गया। गिर ही गए, लेकिन इतना नीचे नहीं गिरना था। इतिहास दोनों हाथों में कालिख लिए नीतीश कुमार का इंतजार कर रहा है।”

राजनीतिक विश्लेषक इसे सिर्फ एक आवास खाली करने का मामला नहीं, बल्कि NDA सरकार के प्रशासनिक सख्ती और सत्ता समीकरणों के बदलने से जोड़कर देख रहे हैं।
इस कदम का संदेश स्पष्ट है— बिहार की राजनीति में पुरानी परंपराएँ और भावनात्मक प्रतीक अब नई सत्ता व्यवस्था में कायम नहीं रह पाएंगे।

Views: 204

TOTAL VISITOR: 50179193