पटना, 10 सितंबर 2025 —
बिहार में चुनावी बिगुल बजने ही वाला है और राजधानी पटना में वीरचंद पटेल पथ एक बार फिर राजनीतिक पोस्टरबाज़ी का अखाड़ा बन चुका है। इस बार सुर्खियों में है लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का एक पोस्टर, जिसमें पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान को ‘बिहार का कोहिनूर हीरा’ बताया गया है।
पोस्टर पर लिखा है:
“तन बदन का नूर है, चिराग बिहार का कोहिनूर है।”
“बिहार मांगे चिराग!”
यह पोस्टर आरजेडी कार्यालय के सामने और जेडीयू दफ्तर के बगल में लगाया गया है — जिससे इसके सियासी संकेत और भी गहरे हो जाते हैं।
क्या चिराग पासवान बनेंगे सीएम फेस?
हालांकि चिराग पासवान कई बार स्पष्ट कर चुके हैं कि एनडीए का चेहरा नीतीश कुमार ही होंगे, लेकिन इस तरह के पोस्टर यह संकेत दे रहे हैं कि एलजेपी (रामविलास) अब केवल ‘सहयोगी दल’ नहीं, बल्कि अपनी राजनीतिक हैसियत का एहसास भी दिलाना चाहती है।
पोस्टर लगवाने वाले शेखपुरा जिलाध्यक्ष इमाम गजाली हैं, जो इसे ‘कार्यकर्ताओं की भावनाओं’ की अभिव्यक्ति बता रहे हैं।
राजनीति के जानकार क्या कहते हैं?
विश्लेषकों का मानना है कि यह LJP (रामविलास) की प्रेशर पॉलिटिक्स का हिस्सा है।
अब जबकि एनडीए में सीट शेयरिंग पर मंथन जारी है, यह पोस्टर एक तरह का सियासी संदेश भी है —
“हमें हल्के में मत लीजिए।”
चुनावी तैनाती शुरू, पोस्टर बन रहे पॉलिटिकल स्टेटमेंट
बिहार की राजनीति में पोस्टर हमेशा से सिर्फ दीवार की सजावट नहीं, बल्कि राजनीतिक मंशाओं का इशारा रहे हैं।
चाहे ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ का नारा हो या अब ‘बिहार मांगे चिराग’, चिराग पासवान बार-बार यह दिखा रहे हैं कि
Views: 116
