रांची में दहशत: दारू दुकान पर बदमाशों की फायरिंग, इलाके में मची अफरा-तफरी

रांची में दहशत: दारू दुकान पर बदमाशों की फायरिंग, इलाके में मची अफरा-तफरी

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में उस समय हड़कंप मच गया जब बदमाशों ने एक दारू दुकान पर अचानक फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग डर के मारे इधर-उधर भागने लगे।

जानकारी के मुताबिक, रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के गेतलसूद इलाके में देर रात तीन अपराधी शराब की दुकान पर पहुंचे। आरोपियों ने पहले दुकान के कर्मचारियों से मुफ्त में शराब देने की मांग की।

जब कर्मचारियों ने मना किया तो बदमाशों ने पिस्टल निकालकर दुकान पर फायरिंग कर दी।फायरिंग होते ही दुकान में मौजूद कर्मचारी और ग्राहक जान बचाने के लिए काउंटर के पीछे छिप गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पिस्टल, देशी रिवॉल्वर और कई जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में यह मामला रंगदारी और दहशत फैलाने की कोशिश से जुड़ा माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Views: 7

TOTAL VISITOR: 50187346