बिहार की सियासत में सगा भाई बन रहा सियासी प्रतिद्वंद्वी

बिहार की सियासत में सगा भाई बन रहा सियासी प्रतिद्वंद्वी

तेज प्रताप ने तेजस्वी को कहा – “नचनिया, नाचते-नाचते चुनाव जीत जाएं तो शुभकामना”

पटना:बिहार की राजनीति में इन दिनों राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटों के बीच सियासी तनातनी खुलकर सामने आ रही है। जहां लालू प्रसाद यादव की तमन्ना है कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री पद तक पहुंचें, वहीं उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव लगातार छोटे भाई पर तंज कसते नजर आ रहे हैं।

वायरल फोटो के बाद बढ़ी दूरी

तेज प्रताप यादव और उनकी कथित गर्लफ्रेंड अनुष्का यादव की फोटो वायरल होने के बाद लालू प्रसाद ने बड़े बेटे को पार्टी से अलग-थलग कर दिया था। राजनीतिक गलियारों में यही चर्चा है कि यह कदम तेजस्वी के राजनीतिक भविष्य को सुरक्षित करने के लिए उठाया गया।

मरीन ड्राइव पर डांस और तेज प्रताप का हमला

हाल ही में वोटर अधिकार यात्रा खत्म करने के बाद तेजस्वी यादव मरीन ड्राइव पर साथियों संग डांस करते दिखे। इस पर जब मीडिया ने तेज प्रताप यादव से सवाल किया तो उन्होंने तीखा बयान दे दिया।तेज प्रताप यादव ने कहा:> “ऊ नाचते हैं और डांस करते हैं तो उसको क्या बोलिएगा? नचनिया न बोलिएगा? तो नाचते रहें ऊ (तेजस्वी यादव), नाचते-नाचते चुनाव जीत जाएं, शुभकामना है हमारी।

”पहले भी कर चुके हैं कटाक्ष

इससे पहले जहानाबाद की एक सभा में जब भीड़ से किसी ने “तेजस्वी यादव जिंदाबाद” का नारा लगाया, तो तेज प्रताप भड़क उठे थे। उन्होंने मंच से बिना नाम लिए कहा था –> “जो किसी का अपना नहीं हुआ, वो जनता का क्या होगा?

”विश्लेषण

राजनीतिक जानकार मानते हैं कि तेज प्रताप यादव के ऐसे बयानों से राजद परिवार के अंदर की खींचतान और ज्यादा खुलकर सामने आ रही है। एक ओर पिता लालू प्रसाद यादव हर कीमत पर तेजस्वी को आगे बढ़ाना चाहते हैं, वहीं तेज प्रताप लगातार भाई की राह में मुश्किलें खड़ी करते दिख रहे हैं।

Views: 115

TOTAL VISITOR: 50180294