पूर्व सीएम शिबू सोरेन का निधन, बेटे ने कहा- आज मैं शून्य हो गया हूं

पूर्व सीएम शिबू सोरेन का निधन, बेटे ने कहा- आज मैं शून्य हो गया हूं

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन का आज सोमवार को निधन हो गया। शिबू सोरेन ने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में आखिरी सांस ली। उन्हें 19 जून 2025 को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुष्टि की। हेमंत सोरेन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं।

कई वर्षों से बीमार चल रहे थे शिबू सोरेन

शिबू सोरेन के निधन का खबर मिलते ही पूरे झारखंड में शोक की लहर हो गई। बता दें, शिबू सोरेन पिछले कई वर्षों से बीमार चल रहे थे। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने पर जून के आखिरी सप्ताह में गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां बीते कुछ दिनों से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।

Views: 112

TOTAL VISITOR: 50180330