रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने शिक्षक पदों के लिए होने वाली लिखित परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा 10 से 12 सितम्बर 2025 तक आयोजित होगी।
कुल 753 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें PGT, TGT, PRT, म्यूज़िक टीचर, लैब असिस्टेंट और लाइब्रेरियन शामिल हैं।
मुख्य बातें:
परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT-1) के जरिए होगी।100 प्रश्न पूछे जाएंगे, समय होगा 90 मिनट।हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।सिटी इंटिमेशन स्लिप परीक्षा से 10 दिन पहले और एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे।
चयन प्रक्रिया:CBT → टीचिंग स्किल टेस्ट → दस्तावेज़ सत्यापन → मेडिकल टेस्ट
Views: 99
