नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने देश को अमीर बनाने के वादे के तहत दुनिया भर के देशों पर भारी टैरिफ लगाए, लेकिन अब यही कदम उल्टा पड़ता नजर आ रहा है। महंगाई और बढ़ती जीवन-यापन लागत ने अमेरिकी जनता की उम्मीदें तोड़ दी हैं।
वॉल स्ट्रीट जर्नल के ताज़ा सर्वे के मुताबिक, 75% अमेरिकी अब मानते हैं कि उनकी अगली पीढ़ी के लिए बेहतर भविष्य संभव नहीं है। यह 1987 से अब तक का सबसे निराशाजनक आंकड़ा है। सर्वे में शामिल 70% लोगों का कहना है कि ‘अमेरिकन ड्रीम’ अब सिर्फ़ एक सपना बनकर रह गया है।
हालांकि अमेरिकी इकॉनमी फिलहाल ठीकठाक प्रदर्शन कर रही है, लेकिन देश का कर्ज़ 37 ट्रिलियन डॉलर पार कर चुका है, जो जीडीपी का लगभग 125% है। इसके चलते ब्याज भुगतान का बोझ भी तेजी से बढ़ रहा है।
टैरिफ के कारण विदेशों से आने वाला सामान महंगा हो रहा है और आने वाले दिनों में महंगाई और बढ़ने की आशंका है। ऐसे में अमेरिकी जनता का भविष्य को लेकर विश्वास टूटता जा रहा है।
? मुख्य बात: ट्रंप का ‘अमेरिका को अमीर बनाने का सपना’ अब जनता के लिए महंगाई और कर्ज़ की चिंता में बदल रहा है।
Views: 115
