नई दिल्ली:
अगर आप हर महीने टीवी और OTT सब्सक्रिप्शन पर ₹600 से ₹1000 तक खर्च कर रहे हैं, तो BSNL का नया प्लान आपके लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। अब केवल ₹61 प्रति माह में आप 500+ HD और SD चैनल्स के साथ Netflix, Amazon Prime, Disney+ Hotstar जैसे बड़े OTT प्लेटफॉर्म्स का मजा ले सकते हैं।
BSNL ने इस खास सर्विस को IFTV (Integrated Fibre TV) या BiTV (Bharat Internet TV) नाम दिया है। इस सर्विस में आपको हिंदी, इंग्लिश और क्षेत्रीय भाषाओं में चैनल्स की भरमार मिलेगी, और सबसे खास बात – इसकी शुरुआत सिर्फ ₹61 से होती है।
BSNL IFTV की खास बातें:
- 500+ लाइव चैनल्स (HD और SD)
- OTT कंटेंट (Netflix, Prime Video, Disney+ Hotstar आदि)
- कोई सेट-टॉप बॉक्स नहीं, ऐप के जरिए सीधा एक्सेस
- Skypro या PlayboxTV ऐप से लॉगिन
- सिर्फ BSNL Bharat Fiber FTTH यूज़र्स के लिए
ऐसे करें IFTV सर्विस एक्टिवेट:
- अपने WhatsApp से 1800 4444 नंबर पर मैसेज करें
- “Hi” भेजें और मेन्यू से Activate IFTV चुनें
- Skypro या PlayboxTV ऐप डाउनलोड करें
- अपने FTTH नंबर से लॉगिन करें और देखिए अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट
जरूरी बातें:
- IFTV सिर्फ BSNL Bharat Fiber FTTH कनेक्शन पर ही काम करता है
- एक एक्टिव ब्रॉडबैंड प्लान जरूरी है
- स्मार्ट टीवी, Android TV या Fire Stick की जरूरत होगी
- यह सर्विस पूरी तरह BSNL नेटवर्क पर आधारित है
तो अब ₹61 में मिलेगा धमाल एंटरटेनमेंट – बिना सेट-टॉप बॉक्स, बिना झंझट!
BSNL का यह कदम डिजिटल टीवी और OTT की दुनिया में एक गेम चेंजर साबित हो सकता है। आप भी इस जबरदस्त प्लान का हिस्सा बनिए और हर महीने की बचत के साथ उठाइए शानदार मनोरंजन का मजा
Views: 171
