नई दिल्ली : भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के “डेड इकॉनमी” जैसे बयान पर यूरोप से करारा जवाब आया है। भारत में डेनमार्क के राजदूत रासमस एबिल्डगार्ड क्रिस्टेंसन ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह भारत को मृत अर्थव्यवस्था नहीं मानते, बल्कि यह दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है।
न्यूज एजेंसी ‘एएनआई’ से बातचीत में क्रिस्टेंसन ने कहा, “मुझे लगता है कि यह तथ्य अपने आप में स्पष्ट है कि यूरोपीय संघ और भारत मुक्त व्यापार समझौते पर आगे बढ़ रहे हैं। यह भारत की आर्थिक क्षमता और विकास की रफ्तार का प्रमाण है।”
उन्होंने कहा कि टैरिफ विवाद जैसे मुद्दों पर देशों को सद्भावना और संवाद के साथ समाधान तलाशना चाहिए। पारस्परिक रूप से लाभकारी समझौतों के जरिए ही वैश्विक व्यापार और अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सकती है।
डेनमार्क के राजदूत के इस बयान को भारत के समर्थन के रूप में देखा जा रहा है, जो न केवल ट्रंप की टिप्पणी का जवाब है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की आर्थिक छवि को भी मजबूत करता
Views: 91
