बिहार चुनाव से पहले लालू यादव को बड़ा झटका,

बिहार चुनाव से पहले लालू यादव को बड़ा झटका,

राजनीतिक गलियारों में हलचल मचाने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है। बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। IRCTC घोटाले से जुड़े एक पुराने मामले में कोर्ट ने लालू यादव के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं।


कोर्ट का कड़ा रुख: “साजिश लालू यादव की जानकारी में रची गई”

राउज एवेन्यू कोर्ट ने कहा कि यह स्पष्ट है कि लालू यादव की जानकारी में इस घोटाले की साजिश रची गई। कोर्ट के अनुसार, टेंडर प्रक्रिया में जानबूझकर हेरफेर की गई और इस घोटाले से लालू यादव के परिवार को सीधा लाभ हुआ।

इस दौरान कोर्ट में लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव खुद पेश हुए। कोर्ट ने लालू से पूछा, “क्या आप आरोप स्वीकार करते हैं?” इस पर लालू ने साफ कहा, “मैं आरोपों को स्वीकार नहीं करता।”


लालू, राबड़ी, तेजस्वी समेत 16 पर लगे आरोप

इस मामले में लालू यादव, उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, बेटे और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, समेत कुल 16 लोगों को आरोपी बनाया गया है।
सीबीआई ने इस मामले में नई चार्जशीट दाखिल की थी, जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि “लालू यादव ने रेल मंत्री रहते हुए पद का दुरुपयोग किया और टेंडर की शर्तों में खास लोगों के लिए बदलाव किए।”


क्या है IRCTC घोटाला? जानिए पूरा मामला

IRCTC घोटाला उस दौर का है जब लालू यादव 2004 से 2009 तक रेल मंत्री थे। आरोप है कि इस दौरान इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने दो होटलों की देखरेख के लिए टेंडर जारी किए थे।

आरोप है कि इन टेंडरों में गंभीर अनियमितताएं बरती गईं और होटल संचालन का ठेका एक खास कारोबारी सुबोध कुमार सिन्हा की कंपनी सुजाता होटल प्राइवेट लिमिटेड को दिलवाया गया।

इसके बदले में लालू यादव और उनके परिवार को पटना में कीमती जमीनें बेहद कम कीमत पर दी गईं। कोर्ट के मुताबिक, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को भी इस जमीन सौदे का लाभ मिला।


IRCTC घोटाला Vs लैंड फॉर जॉब स्कैम

यह मामला चर्चित “लैंड फॉर जॉब” घोटाले से अलग है, लेकिन दोनों में एक जैसी संरचना दिखाई देती है – सरकारी पद के बदले निजी लाभ


चुनावी समीकरणों पर पड़ेगा असर?

चुनाव से ठीक पहले आई यह कानूनी कार्रवाई राजनीतिक तौर पर RJD और महागठबंधन के लिए चिंता का विषय बन सकती है।
तेजस्वी यादव की बढ़ती लोकप्रियता और उनके नेतृत्व में चुनाव की तैयारियों के बीच लालू परिवार पर लगे ताज़ा आरोप RJD की रणनीति पर असर डाल सकते हैं।

Views: 126

TOTAL VISITOR: 50368283