अजमेर।
गांव श्रीनगर, जिला अजमेर की होनहार बेटी कनिष्का यादव, पुत्री स्वर्गीय बहादुर यादव एवं पोती स्वर्गीय कल्याणमल यादव, ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार उपलब्धि हासिल कर गांव, जिला, यादव समाज के साथ-साथ अपने माता-पिता एवं गुरुजनों का नाम रोशन किया है।
कनिष्का यादव ने 31वीं नेशनल जूनियर थांग-टा चैंपियनशिप 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता 22 से 24 दिसंबर 2025 तक कर्मवीर नवीन चंद्र बारदोली एसी इंडोर स्टेडियम, गुवाहाटी (असम) में आयोजित हुई, जिसमें देशभर के 25 से अधिक राज्यों के शीर्ष खिलाड़ियों ने भाग लिया।
कनिष्का ने अंडर-18 आयु वर्ग के 60 किलोग्राम भार वर्ग में चुनौती पेश की। प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने अपनी शानदार तकनीक, आत्मविश्वास और जुझारूपन का बेहतरीन प्रदर्शन किया। बेहद कड़े मुकाबले में वह मामूली अंतर से स्वर्ण पदक से चूक गईं, लेकिन कांस्य पदक जीतकर उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
इस उपलब्धि पर गांव श्रीनगर सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। समाज के लोगों, खेल प्रेमियों और शुभचिंतकों ने कनिष्का यादव को इस सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
कनिष्का यादव को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
आशा है कि वह आने वाले समय में और भी ऊंचाइयों को छूते हुए प्रदेश व देश का नाम रोशन
Views: 135
