बिहार में फिर ‘खेला’ की आहट! तेजस्वी यादव से मिले AIMIM प्रमुख,

बिहार में फिर ‘खेला’ की आहट! तेजस्वी यादव से मिले AIMIM प्रमुख,

अख्तरुल ईमान – तेजस्वी यादव , राज्यसभा चुनाव और नई सियासी समीकरणों पर मंथन,

पटना: बिहार की राजनीति एक बार फिर गर्माती नजर आ रही है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता Tejashwi Yadav और Akhtarul Iman के बीच हुई मुलाकात ने राज्य की सियासत में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान गुरुवार को पटना में तेजस्वी यादव से मिलने उनके आवास पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में काफी देर तक बातचीत हुई।

सूत्रों के मुताबिक इस मुलाकात में आगामी राज्यसभा चुनाव और बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर चर्चा हुई। मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अख्तरुल ईमान के साथ उनकी पॉजिटिव बातचीत हुई है। तेजस्वी ने यह भी बताया कि 15 तारीख को वे अख्तरुल ईमान के आवास पर आयोजित इफ्तार पार्टी में शामिल होने जाएंगे।

तेजस्वी यादव ने दावा किया कि आने वाले राज्यसभा चुनाव में उनकी पार्टी को जीत मिलेगी। साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि बिहार की राजनीति में आने वाले दिनों में नए समीकरण बन सकते हैं

बिहार में नई सियासी हलचल

इस मुलाकात के बाद राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि विपक्षी दल नई रणनीति और संभावित गठजोड़ को लेकर सक्रिय हो गए हैं। इसे बिहार में सरकार बनाने की संभावित कवायद से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

क्या फिर बदल सकते हैं सियासी समीकरण?

इधर मुख्यमंत्री Nitish Kumar को लेकर भी राजनीतिक अटकलें तेज हैं। चर्चा है कि वे एक बार फिर राजनीतिक पाला बदलने की रणनीति पर विचार कर सकते हैं। हालांकि इसको लेकर अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन बिहार की राजनीति में “पलटी” की चर्चाएं फिर से तेज हो गई हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राज्यसभा चुनाव और आगामी राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए बिहार में नए राजनीतिक समीकरण बनने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में तेजस्वी यादव भी पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहे हैं और सियासी ‘खेला’ के लिए तैयार दिख रहे हैं।

फिलहाल तेजस्वी यादव और अख्तरुल ईमान की मुलाकात ने बिहार की राजनीति में नई हलचल जरूर पैदा कर दी है। आने वाले दिनों में यह मुलाकात किस दिशा में जाती है, इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

Views: 8

TOTAL VISITOR: 50190044