लॉन्च हुआ ‘प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना’ पोर्टल – 3.5 करोड़ युवाओं को मिलेगा लाभ

लॉन्च हुआ ‘प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना’ पोर्टल – 3.5 करोड़ युवाओं को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर घोषित की गई ‘प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PMVBRY)’ अब आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है। सोमवार को श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने इसका पोर्टल लॉन्च किया। इस योजना के तहत प्राइवेट सेक्टर में पहली बार नौकरी पाने वाले युवाओं को सीधे सरकार से आर्थिक मदद और सोशल सिक्योरिटी का लाभ मिलेगा।

3.5 करोड़ युवाओं को रोजगार का अवसर

मांडविया ने बताया कि इस योजना से देशभर के 3.5 करोड़ से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। इसके लिए सरकार ने 1 लाख करोड़ रुपये का बड़ा आवंटन किया है। योजना का उद्देश्य युवाओं को निजी क्षेत्र की नौकरियों में जोड़ते हुए उन्हें सुरक्षित और स्थिर रोजगार प्रदान करना है।

आवेदन और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

  • 1 अगस्त 2025 से 31 जुलाई 2027 तक बनाए गए रोजगार के अवसर इस योजना के दायरे में आएंगे।
  • पहली बार प्राइवेट सेक्टर में नौकरी पाने वाले युवाओं को लाभ के लिए Umang App पर फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नॉलजी के जरिए UAN जनरेट करना होगा।
  • नियोक्ता (Employers) pmvbry.epfindia.gov.in या pmvbry.labour.gov.in पोर्टल पर वन-टाइम रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

विकसित भारत की ओर कदम

मांडविया ने कहा –
“प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना, विकसित भारत बनाने के हमारे संकल्प को पूरा करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इससे न सिर्फ रोजगार मिलेगा बल्कि युवाओं को सामाजिक सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।”

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस योजना को 1 जुलाई 2025 को मंजूरी दी थी और इसके लिए 99,446 करोड़ रुपये के आवंटन को हरी झंडी मिली थी।

Views: 124

TOTAL VISITOR: 50180140