पटना/आरा: बिहार की राजनीति में शनिवार को बड़ा बयान सामने आया। राजद नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव ने आरा में आयोजित रैली के दौरान खुद को इंडिया गठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित कर दिया। यह घोषणा ऐसे समय पर की गई जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।
तेजस्वी का सीधा हमला
आरा में रैली के दौरान तेजस्वी ने नीतीश कुमार सरकार को “कॉपीकैट सरकार” करार दिया।कहा कि सरकार लगातार उनके विचारों की नकल करती है और जनता को गुमराह कर रही है।
पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा कि बिहार के लिए किए गए वादे “कागज के हवाई जहाज” की तरह हैं, जिनकी कोई अहमियत नहीं।
भीड़ के बीच खुद को सीएम फेस बताया
मंच से तेजस्वी ने जनता से सवाल किया :“तेजस्वी आगे-आगे, सरकार पीछे-पीछे। आपको ऑरिजिनल सीएम चाहिए या डुप्लीकेट?”भीड़ ने जोर से कहा “ऑरिजिनल”।इसके बाद तेजस्वी ने खुद को गठबंधन का मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित कर दिया।
राहुल गांधी की चुप्पी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा 1 सितंबर को पटना में मार्च के साथ समाप्त होगी।अररिया (25 अगस्त) में जब राहुल से सीएम फेस पर सवाल पूछा गया था तो उन्होंने इसे टाल दिया था।अब तेजस्वी के इस बयान से कांग्रेस और महागठबंधन के भीतर रणनीति पर सवाल उठ रहे हैं।
राजनीतिक मायने
यह कदम साफ करता है कि राजद ने महागठबंधन में अपना दावा मजबूत कर दिया है।राहुल गांधी और कांग्रेस की चुप्पी यह संकेत देती है कि गठबंधन में अभी भी सीएम फेस पर सहमति नहीं बनी है
।नीतीश कुमार पर सीधा हमला कर तेजस्वी ने यह संदेश देने की कोशिश की कि वे विपक्ष के सबसे बड़े नेता हैं।
Views: 86
