सासाराम गोलीकांड : “जो मिला उसे मारी गोली” – चंदवा गांव में अपराधियों का आतंक, एक की मौत, दो घायल

सासाराम गोलीकांड : “जो मिला उसे मारी गोली” – चंदवा गांव में अपराधियों का आतंक, एक की मौत, दो घायल

सासाराम (रोहतास): जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के चंदवा गांव में शनिवार देर शाम उस समय दहशत फैल गई, जब दो बाइक पर सवार छह अपराधियों ने गांव में घुसते ही अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतक और घायलों की पहचान

मृतक: जोखन साह (40 वर्ष), निवासी चंदवा गांव

घायल:

कमलेश यादव (24 वर्ष)

अनिल कुमार सिंह (32 वर्ष)

घटना के बाद तीनों को सदर अस्पताल सासाराम में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान जोखन साह की मौत हो गई। अन्य दोनों घायलों का उपचार जारी है।

जो मिला, उसी पर बरसाई गोली

”गांव के लोगों ने बताया कि बाइक सवार बदमाश अचानक पहुंचे और “जो भी रास्ते में मिला, उसी को गोली मार दी।” इससे पूरे गांव में भगदड़ मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

? ग्रामीणों ने दिखाई बहादुरी,

दो अपराधी पकड़ेफायरिंग से फैली दहशत के बीच कुछ ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए अपराधियों का पीछा किया और उनमें से दो को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। बाद में पुलिस को सौंप दिया गया।–

-? क्या कहा पुलिस ने?मौके पर पहुंचे सदर डीएसपी दिलीप कुमार और एसडीएम आशुतोष रंजन ने घटनास्थल का जायजा लिया और ग्रामीणों से पूछताछ की।

डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया:“दो बाइक पर सवार छह अपराधियों ने गांव में घुसकर फायरिंग की। ग्रामीणों की मदद से दो अपराधियों को पकड़ लिया गया है। उनसे पूछताछ में पता चला है कि यह हमला पुरानी रंजिश के कारण किया गया।

अपराधियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि उनका निशाना कमलेश यादव था। कमलेश यादव और उसके भतीजे के बीच पुरानी दुश्मनी थी, उसी रंजिश में भतीजे ने अपराधियों को बुलाया था।

Views: 213

TOTAL VISITOR: 50369377