डुमरी/रांची:
झारखंड के डुमरी से विधायक जयराज महतो ने प्रशासनिक व्यवस्था पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि देश की बर्बादी के लिए नेताओं से ज़्यादा जिम्मेदार सरकारी अधिकारी हैं। उनका कहना है कि नेता तो पाँच साल के लिए चुने जाते हैं और जनता उन्हें हटा भी सकती है, लेकिन अफसर वर्षों तक सिस्टम में बने रहते हैं।
जयराज महतो ने कहा कि कड़ी मेहनत और योग्यता के दम पर नौकरी पाने वाले कई अधिकारी पद मिलते ही भ्रष्टाचार में शामिल हो जाते हैं, जिससे विकास की रफ्तार थम जाती है। उन्होंने साफ कहा कि अफसरशाही में फैला भ्रष्टाचार देश की तरक्की की सबसे बड़ी रुकावट है।
विधायक ने दो टूक कहा,
“अगर हमारे देश के सरकारी अधिकारी सुधर जाएँ और ईमानदारी से काम करें, तो देश की तरक्की दिन-दूनी और रात-चौगुनी हो जाएगी।”
उन्होंने प्रशासनिक सुधार, सख्त निगरानी और जवाबदेही तय करने की मांग करते हुए कहा कि जब तक अफसरों पर कड़ा नियंत्रण नहीं होगा, तब तक आम जनता को उसका हक नहीं मिल पाएगा।
जयराज महतो के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है और प्रशासनिक तंत्र की भूमिका पर नई बहस छिड़ गई है।
Views: 117
