प्रकृति का प्यारा लाल प्रकृति में समाया, शिबू सोरेन की अस्थियां दामोदर में विसर्जित

प्रकृति का प्यारा लाल प्रकृति में समाया, शिबू सोरेन की अस्थियां दामोदर में विसर्जित

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अस्थियां रविवार को पूरे पारंपरिक विधि-विधान के साथ रजरप्पा स्थित दामोदर नदी घाट पर विसर्जित की गईं।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पैतृक गांव नेमरा से अस्थि-कलश लेकर रजरप्पा पहुंचे। इस दौरान उनके छोटे भाई एवं विधायक बसंत सोरेन, अन्य परिजन और नेमरा ग्रामवासी भी मौजूद रहे।सीएम हेमंत सोरेन ने पूरे वैदिक मंत्रोच्चारण और विधिवत परंपरा का पालन करते हुए पिता स्मृति शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अस्थियों को दामोदर नदी में प्रवाहित किया। इस दौरान उनकी आंखों में पिता को खोने का दर्द साफ झलक रहा था।

अंतिम जोहार बाबा

विसर्जन के बाद मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर भावुक संदेश लिखा—“अंतिम जोहार बाबा… स्मृति शेष बाबा दिशोम गुरुजी की पवित्र अस्थियों को ऐतिहासिक रजरप्पा स्थित दामोदर नदी में विसर्जित किया।

प्रकृति का प्यारा लाल, प्रकृति में समा गया

प्रकृति का प्यारा लाल, प्रकृति में समा गया। वे हमेशा झारखंड और झारखण्डियत की रक्षा करते रहेंगे। वीर दिशोम गुरुजी शिबू सोरेन अमर रहें।”इसके बाद सीएम हेमंत सोरेन ने रजरप्पा मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और गरीबों के बीच कपड़े, बर्तन सहित जरूरत की चीजें दान कीं।

दिशोम गुरु के अंतिम यात्रा और अंतिम पड़ाव में पूरा गांव और परिवार साथ रहा।

उन्होंने कहा—“दिशोम गुरु के अंतिम यात्रा और अंतिम पड़ाव में पूरा गांव और परिवार साथ रहा। रजरप्पा मंदिर हमारे लिए पूजनीय है। यहां आकर हम सबने आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मां छिन्नमस्तिका सबका कल्याण करें

Views: 238

TOTAL VISITOR: 50180141