पटना। एम्स पटना के रेज़िडेंशियल कैंपस में जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित दही हांडी कार्यक्रम ने पूरे माहौल को भक्तिमय और उत्सवी बना दिया। बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को जीवंत करते हुए दही हांडी फोड़कर “कन्हैया” का उत्सव मनाया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजक टीम को हृदय से बधाई और शुभकामनाएँ दी गईं। आयोजन में संयोजक के रूप में जयचंद्र यादव, रिंकू कुमार, राजकुमार, मनीष कुमार, राहुल कुमार, विनय कुमार आलोक और धर्मेंद्र कुमार की विशेष भूमिका रही। इसके साथ ही भोजराज एवं सुनील मलाव सहित रेज़िडेंशियल कॉम्प्लेक्स के सभी सदस्यों ने मिलकर उत्सव को सफल बनाने में योगदान दिया।

सभी उपस्थित लोगों ने कहा कि यह आयोजन केवल एक उत्सव नहीं बल्कि आस्था, भक्ति और हमारी परंपराओं का जीवंत प्रतीक है। ऐसे आयोजन बच्चों को हमारी संस्कृति और विरासत से जोड़ते हैं और समाज को एकता और सहयोग का संदेश देते हैं।

Views: 626
