रांची : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को लेकर राज्य में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। झारखंड अकादमिक काउंसिल (JAC) ने इस वर्ष की प्रस्तावित परीक्षा को रद्द कर दिया है। परिषद ने तर्क दिया है कि पुराने नियम और पाठ्यक्रम में कई खामियाँ थीं, जिन्हें सुधारने के बाद ही नई अधिसूचना जारी की जाएगी।
इस फैसले से लगभग साढ़े तीन लाख अभ्यर्थियों को निराशा हुई है। हालांकि, परिषद ने स्पष्ट किया है कि जिन्होंने परीक्षा शुल्क पहले ही जमा कर दिया है, उन्हें दोबारा शुल्क नहीं देना होगा।
इधर, झारखंड हाईकोर्ट ने भी सरकार से पूछा है कि आखिर राज्य में 2016 के बाद से TET परीक्षा क्यों नहीं कराई जा रही है। कोर्ट ने कहा कि शिक्षक नियुक्तियों के लिए यह परीक्षा आवश्यक है और सरकार को शीघ्र स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
अब इस मामले की अगली सुनवाई 22 सितंबर 2025 को होगी।फिलहाल, उम्मीदवारों को नई अधिसूचना का इंतज़ार है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही संशोधित नियम और पाठ्यक्रम के आधार पर TET की नई परीक्षा तिथि घोषित की जाएगी।
Views: 101
