पटना | 29 अगस्त 2025बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद से पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। अब तक कभी शराब पी जाने वाले चूहों का मामला सुर्ख़ियों में रहा तो कभी बांध काटने वाले चूहों का। लेकिन इस बार मामला और भी चौंकाने वाला है। पुलिस ने कोर्ट में दावा किया है कि बरामद गांजे का एक हिस्सा चूहों ने खा लिया।
कैसे हुआ खुलासा?
यह मामला 27 दिसंबर 2018 से जुड़ा है। उस दिन पटना के नदी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ट्रक को संदिग्ध हालात में रोका। ट्रक ड्राइवर का नाम जगजीत सिंह था।
पुलिस उस वक्त शराबबंदी की चेकिंग कर रही थी।लेकिन तलाशी के दौरान ट्रक से शराब नहीं बल्कि गांजे की खेप बरामद हुई।
कुल जब्ती: 562 किलो गांजा (साढ़े 5 क्विंटल से अधिक)ड्राइवर को तत्काल हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया गया और जेल भेज दिया गया।
ड्राइवर को तत्काल हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया गया और जेल भेज दिया गया।
अब नया मोड़: गंजेड़ी चूहे
पुलिस ने कोर्ट को बताया कि बरामद गांजे का कुछ हिस्सा चूहों ने कुतरकर खत्म कर दिया। यही वजह है कि जब्ती की कुल मात्रा और पेश किए गए सबूतों में अंतर पाया गया।
क्यों है यह मामला खास?
शराबबंदी के बाद बिहार में कई बार चूहों को जिम्मेदार ठहराया गया है।इस बार मामला शराब का नहीं बल्कि गांजे का है।अदालत में अब यह बहस चल रही है कि पुलिस का दावा कितना सही है।
Views: 123
