खेमका के मर्डर का आरोपी राजा के एनकाउंटर पर परिजन का हंगामा, RJD भी गर्म

खेमका के मर्डर का आरोपी राजा के एनकाउंटर पर परिजन का हंगामा, RJD भी गर्म

बिहार की राजधानी पटना के चर्चित कारोबारी गोपाल खेमका मर्डर केस के आरोपी राजा उर्फ विकास देर रात पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गया। आक्रोशित राजा के परिजन ने एनकांटर वाली जगह पर हंगामा कर दिया है। विपक्षी दल आरजेडी ने भी एनकाउंटर पर सवाल उठाए हैं। खेमका हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता बिल्डर अशोक शाह को भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। शाह ने शूटर उमेश यादव को साढ़े 3 लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी थी। उमेश को राजा ने हथियार सप्लाई किया था। शुक्रवार देर रात गोपाल खेमका की गांधी मैदान थाना क्षेत्र में स्थित उनके घर के बाहर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। गोपाल खेमका और मास्टरमाइंड अशोक शाह दोनों परिचित थे। कारोबार को लेकर आपसी विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है। सबसे पहले शूटर उमेश को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर अशोक शाह और राजा को पकड़ा गया। आधी रात को जांच के दौरान पुलिस राजा को मालसलामी इलाके में लेकर पहुंची, तो गंगा घाट के पास उसने फायरिंग कर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस आज शाम 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस चर्चित हत्याकांड का खुलासा करेगी। बिहार के डीजीपी विनय कुमार खुद इस पूरे मामले की जानकारी देंगे। इस दौरान एडीजी ऑपरेशन और पटना एसएसपी समेत पुलिस के अन्य वरीय अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

Views: 56

TOTAL VISITOR: 50179082