भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, अभिषेक शर्मा चमके – मैच के बाद भी हाथ नहीं मिलाए खिलाड़ियों ने

भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, अभिषेक शर्मा चमके – मैच के बाद भी हाथ नहीं मिलाए खिलाड़ियों ने

एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर धमाकेदार जीत दर्ज की। पाकिस्तान द्वारा दिए गए 172 रनों के लक्ष्य को भारत ने 18.5 ओवर में ही हासिल कर लिया।

इस जीत के नायक रहे युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, जिन्होंने सिर्फ 39 गेंदों पर 74 रन (6 चौके, 5 छक्के) की आतिशी पारी खेली।

भारत की बल्लेबाज़ी – पावरप्ले से लेकर जीत तक

पाकिस्तानी गेंदबाज पावरप्ले में पूरी तरह बेअसर रहे। भारत ने शुरुआती छह ओवर में ही बिना विकेट गंवाए 69 रन जोड़ लिए।

शुभमन गिल (47 रन, 28 गेंद) और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने तेज शुरुआत दी।

गिल को फ़हीम अशरफ़ ने बोल्ड कर पाकिस्तान को पहली सफलता दिलाई।

कप्तान सूर्यकुमार यादव खाता खोले बिना आउट हुए।

सैमसन (13 रन) भी रउफ़ की गेंद पर बोल्ड हो गए।

लेकिन तिलक वर्मा (नाबाद 30 रन, 19 गेंद) ने आखिर तक जिम्मेदारी निभाई और भारत को आराम से जीत दिला दी।

पाकिस्तान ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी की और 20 ओवर में 171/5 का स्कोर बनाया।

साहिबज़ादा फ़रहान (58 रन, 45 गेंद) ने अर्धशतक पूरा किया और खास अंदाज में जश्न मनाया।

I

उनके इस सेलिब्रेशन पर विवाद खड़ा हो गया। विपक्षी दलों ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर सरकार और बीसीसीआई पर सवाल उठाए।

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत और शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी ट्वीट कर नाराज़गी जताई।

शिवम दुबे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट लिए, जबकि हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव को 1-1 विकेट मिला।

हाथ मिलाने का विवाद फिर गरमाया

ग्रुप स्टेज की तरह सुपर-4 में भी मैच के बाद भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने हाथ नहीं मिलाया। दोनों देशों के बीच लगातार तीसरे मैच में यह नज़ारा देखने को मिला, जिसने क्रिकेट से ज्यादा राजनीति को हवा दी।

फैंस की रुचि घटी, खाली दिखीं कुर्सियां

मैच के दौरान स्टैंड्स में बड़ी संख्या में खाली कुर्सियां नजर आईं। सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हुईं और सवाल उठने लगे कि क्या भारत-पाकिस्तान मुकाबले का रोमांच अब फीका पड़ रहा है?

? भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान पर दबदबा कायम किया, लेकिन मैदान के बाहर का विवाद और खिलाड़ियों का रवैया अब एशिया कप से ज्यादा चर्चा में है।

Views: 171

TOTAL VISITOR: 50248381