मंगरा में विधायक का जनता दरबार, ग्रामीणों ने उठाई सड़क–नाली निर्माण की मांग

मंगरा में विधायक का जनता दरबार, ग्रामीणों ने उठाई सड़क–नाली निर्माण की मांग

रविवार को मंगरा स्थित अपने आवास पर विधायक रामचंद्र सिंह ने जनता दरबार लगाया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएँ लेकर पहुँचे।

खुरा पंचायत के गुलजारबाग से आए लोगों ने विधायक को बताया कि प्राचीन पहाड़ी मंदिर रोड से गुलजारबाग विद्यालय तक सड़क और नाली नहीं होने से उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने साफ कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विधायक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और इंजीनियरों को निर्देश दिया कि योजनाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्यों में गड़बड़ी या ढिलाई पाई गई, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जनता दरबार में यूथ कांग्रेस प्रदेश समन्वयक विजय बहादुर सिंह, प्रदेश प्रतिनिधि रविंद्र राम, विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह (पिंटू), अवधेश मेहरा, हसरत अंसारी, रिजवी अंसारी, पप्पू, सुरेंद्र साव समेत कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Views: 282

TOTAL VISITOR: 50219385