समर्पण, सेवा और नेतृत्व का सम्मान: डॉ. सी. एस. प्रसाद को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

समर्पण, सेवा और नेतृत्व का सम्मान: डॉ. सी. एस. प्रसाद को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

रांची, 3 जुलाई: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) रांची ने डॉक्टर्स डे के अवसर पर चिकित्सा एवं संगठनात्मक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सी. एस. प्रसाद को “लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड” से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें IMA रांची के साथ 36 वर्षों से अधिक समय तक जुड़े रहकर संस्था के विकास एवं सशक्तीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रदान किया गया।

डॉ. प्रसाद ने इस सम्मान के लिए IMA रांची के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा IMA रांची को एक संस्था नहीं, बल्कि अपने परिवार के रूप में देखा है। उन्होंने कहा कि एक साधारण कार्यकर्ता एवं एक्टिविस्ट के रूप में शुरू हुई उनकी यात्रा आज इस सम्मान तक पहुंची है, जो उनके लिए गर्व और संतोष का विषय है।डॉ. प्रसाद ने वर्ष 2005 एवं 2006 में IMA रांची की पत्रिका “Communication Magazine” के दो संस्करणों का संपादन एवं प्रकाशन किया।

वर्ष 2018-19 में सर्वसम्मति से IMA रांची के अध्यक्ष चुने जाने के बाद उन्होंने संस्था की पत्रिका “संवाद” का भी सफलतापूर्वक प्रकाशन कराया।IMA रांची की विरासत को संरक्षित और भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से उन्होंने “The Journey of IMA Ranchi” नामक एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म का निर्माण किया।

इसके अलावा IMA रांची के लोगो, डायरेक्टरी तथा विभिन्न संस्थागत गतिविधियों के विकास में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने झारखंड उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीशों, झारखंड विधानसभा अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय IMA अध्यक्ष सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों की मेजबानी कर संस्था की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में भूमिका निभाई।

IMA रांची के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कहा कि डॉ. सी. एस. प्रसाद का योगदान संगठन के इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय है। उनका समर्पण, नेतृत्व एवं सक्रियता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।डॉक्टर्स डे के अवसर पर मिला यह सम्मान न केवल डॉ. प्रसाद की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि IMA रांची परिवार के लिए भी गर्व और सम्मान का विषय है।

Views: 45

TOTAL VISITOR: 50287295