तेजस्वी यादव का कांग्रेस पर बड़ा बयान: “साथी बोझ नहीं, ताक़त है महागठबंधन की

पटना। बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति का माहौल गरमा गया है। मतदाता सूची में अनियमितता को लेकर आरजेडी और कांग्रेस ने एक साथ मोर्चा खोला है। इसी बीच, महागठबंधन के भीतर कांग्रेस को “बोझ” बताने वाले सवाल पर आरजेडी नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने तीखा जवाब दिया है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि “कांग्रेस हमारी सहयोगी है

तेजस्वी यादव ने कहा कि “कांग्रेस हमारी सहयोगी है और महागठबंधन में कोई भी दल बोझ नहीं बल्कि ताक़त है। हम सब मिलकर बिहार की जनता के अधिकार और बदलाव की लड़ाई लड़ रहे हैं।

नीतीश कुमार की नीतियों पर सीधा हमला

विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी लगातार खुद को एनडीए के सामने सबसे मजबूत विकल्प के तौर पर पेश कर रही है। तेजस्वी ने नीतीश कुमार की नीतियों पर सीधा हमला बोला और अपने उप मुख्यमंत्री कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा।

वोट अधिकार यात्रा

उधर, राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की “वोट अधिकार यात्रा” शुरू होने से महागठबंधन में नई ऊर्जा आने का दावा किया जा रहा है। वहीं, प्रशांत किशोर की नई पार्टी भी चुनावी मैदान में सक्रिय है, जो महागठबंधन और एनडीए दोनों के लिए चुनौती बन सकती है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि तेजस्वी यादव का यह बयान न केवल कांग्रेस को भरोसा देने वाला है बल्कि महागठबंधन की एकजुटता का संदेश भी देता है।

Views: 324

TOTAL VISITOR: 50368871