पटना: बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने सोमवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि राज्य की राजनीति में पाँच परिवारों ने मिलकर उनके राजनीतिक करियर को समाप्त करने की साज़िश रची है।
तेज प्रताप यादव ने कहा
तेज प्रताप यादव ने कहा, “अपने दस साल से अधिक लंबे राजनीतिक जीवन में मैंने कभी किसी के खिलाफ षड्यंत्र नहीं किया और न ही किसी के साथ गलत किया। लेकिन इन पाँच परिवारों ने मेरे राजनीतिक और पारिवारिक जीवन को पूरी तरह खत्म करने की कोशिश की।
जल्द ही जनता के सामने इन परिवारों का चेहरा और चरित्र उजागर करेंगे
”पूर्व मंत्री ने चेतावनी दी कि वे जल्द ही जनता के सामने इन परिवारों का चेहरा और चरित्र उजागर करेंगे। उन्होंने कहा कि मंगलवार को वे उन सभी षड्यंत्रों का खुलासा करेंगे, जिनकी वजह से उन्हें निशाना बनाया गया।
सियासी तूफान के संकेत
तेज प्रताप यादव का यह बयान बिहार की राजनीति में नए सियासी तूफान के संकेत देता है। अब सबकी नज़र इस बात पर टिकी है कि वे किन परिवारों के नाम सार्वजनिक करते हैं और किस तरह के खुलासे सामने आते हैं।
Views: 247
