बिहार में वोटों की चोरी की साजिश, भाजपा पर अखिलेश का वार

बिहार में वोटों की चोरी की साजिश, भाजपा पर अखिलेश का वार

रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा भाजपा का सबसे बड़ा काम बुनियादी सवालों के जवाब न मिलने पर षड्यंत्र रचना है। जब उन्हें एहसास हुआ कि बिहार की जनता उनके खिलाफ है, तो उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के जरिए बड़े पैमाने पर वोटों में हेरफेर करने की साजिश रची। अखिलेश यादव का कहना है कि अगर एसआईआर वास्तव में आवश्यक होता, तो इसे एक साल पहले कराया जा सकता था, लेकिन भाजपा ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले इसे लागू किया। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताया और कहा कि यह जनता के वोट देने के अधिकार को छीनने की कोशिश है।

Views: 98

TOTAL VISITOR: 50219262