बिहार में बाढ़ और मौसम अलर्ट से हाहाकार, 8 लाख लोग प्रभावित

बिहार में बाढ़ और मौसम अलर्ट से हाहाकार, 8 लाख लोग प्रभावित

पटना/पूर्णिया : बिहार इन दिनों प्राकृतिक आपदाओं की मार झेल रहा है। राज्य के सात जिलों में भीषण बाढ़ ने कोहराम मचा दिया है। अब तक 600 से अधिक गाँव जलमग्न हो चुके हैं और करीब 8 लाख की आबादी बुरी तरह प्रभावित हुई है। हालात को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) को राहत एवं बचाव कार्यों में लगाया गया है। प्रशासन लगातार नावों और अस्थायी शिविरों के जरिये लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का प्रयास कर रहा है।

बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी

इसी बीच, मौसम विभाग ने बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। इनमें पटना, पूर्णिया, दरभंगा और मधुबनी प्रमुख जिले हैं। विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों में इन क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश के साथ तेज़ हवाएँ (30–40 किमी/घंटा) और गर्जन-तड़ित हो सकते हैं। वहीं, पटनासहित 26 जिलों को भी आंधी-पानी और बिजली गिरने के खतरे के चलते सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

बाढ़ और बारिश से आमजन का जीवन अस्त-व्यस्त

बाढ़ और बारिश से आमजन का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। खेत-खलिहान डूबने से किसानों की फसलें बर्बाद होने लगी हैं और कई गाँवों में सड़क संपर्क पूरी तरह टूट चुका है।

Views: 213

TOTAL VISITOR: 50368282