“बस अब करी न किसी ने बदतमीज़ी, घर से उठवा लूंगी।”

“बस अब करी न किसी ने बदतमीज़ी, घर से उठवा लूंगी।”

सोशल मीडिया पर इन दिनों आरजे महवश और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। तस्वीर में दोनों साथ दिखाई दे रहे हैं, लेकिन चर्चा का असली कारण तस्वीर नहीं बल्कि उस पर लिखा गया कैप्शन है।

महवश ने फोटो शेयर करते हुए लिखा –? “बस अब करी न किसी ने बदतमीज़ी, घर से उठवा लूंगी।”

इस कैप्शन ने इंटरनेट पर यूज़र्स को चौंका दिया है

कुछ लोग इसे मज़ाकिया अंदाज़ में ले रहे हैं, तो कुछ ने इसे चुटकी लेने का मौका बना लिया। कई सोशल मीडिया यूज़र्स मज़ेदार कमेंट कर रहे हैं और तस्वीर को ट्रेंडिंग बना दिया है।

चिराग पासवान, जो कि मौजूदा समय में मोदी सरकार में मंत्री हैं और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, अक्सर अपनी सादगी और मिलनसार स्वभाव को लेकर चर्चा में रहते हैं। वहीं, आरजे महवश अपने बेबाक अंदाज़ और सोशल मीडिया पर एक्टिव मौजूदगी के लिए जानी जाती हैं।

नेटिज़न्स की प्रतिक्रिया

किसी ने लिखा, “लगता है अब कोई महवश से पंगा लेने की हिम्मत नहीं करेगा।

इस तस्वीर और कैप्शन के चलते RJ महवश और चिराग पासवान दोनों ही अचानक सोशल मीडिया की हॉट टॉपिक लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

Views: 351

TOTAL VISITOR: 50368278