सरकारी नौकरी का मौका: BSSC CGL 2025 में 1,481 पदों पर बहाली, आवेदन 18 अगस्त से

सरकारी नौकरी का मौका: BSSC CGL 2025 में 1,481 पदों पर बहाली, आवेदन 18 अगस्त से

पटना: बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (BSSC) ने ग्रेजुएट-लेवल संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CGL 2025) के तहत कुल 1,481 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त 2025 से शुरू होगी और 17 सितंबर 2025 तक चलेगी।

कमीशन के अनुसार, इन पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना अनिवार्य है। आयु सीमा सामान्य वर्ग के लिए 21 से 37 वर्ष, जबकि आरक्षित वर्गों के लिए नियमानुसार छूट दी जाएगी। परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQ) पर आधारित होगी और चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक व मुख्य परीक्षा शामिल होगी।

इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न विभागों में सचिवालय सहायक, योजना सहायक, वाणिज्य कर निरीक्षक, नगर कार्यपालक अधिकारी समेत अन्य पद भरे जाएंगे। आयोग ने अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन करने और आधिकारिक वेबसाइट से विस्तृत अधिसूचना डाउनलोड करने की सलाह दी है।

यह भर्ती राज्य में लंबे समय से लंबित पदों को भरने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है, जिससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

Views: 349

TOTAL VISITOR: 50248276