तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान: “हमारी हार में भी जनता की जीत छिपी है” – चुनाव परिणाम पर भावुक प्रतिक्रिया, NDA की ऐतिहासिक जीत को बताया जनता का जनादेश,

तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान: “हमारी हार में भी जनता की जीत छिपी है” – चुनाव परिणाम पर भावुक प्रतिक्रिया, NDA की ऐतिहासिक जीत को बताया जनता का जनादेश,

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों के बाद राजनीतिक माहौल बेहद गर्म हो गया है। जहां NDA ने रिकॉर्ड जीत दर्ज करते हुए बिहार में एक बार फिर सरकार बनाने की राह बनाई है, वहीं जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने हार के बाद पहली बार खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनका बयान पूरे राज्य में चर्चा का विषय बन गया है।

तेज प्रताप यादव ने कहा कि “हमारी हार में भी जनता की जीत छिपी है। आज के परिणामों को मैं खुले दिल से जनादेश के रूप में स्वीकार करता हूँ।” उन्होंने कहा कि भले ही चुनावी परिणाम उनके पक्ष में नहीं आए, लेकिन जनता का प्यार और विश्वास ही उनकी असली जीत है।

उन्होंने अपने तीखे राजनीतिक अंदाज़ में विपक्षी गुटों पर निशाना साधते हुए कहा कि “ये जयचंदों की करारी हार है… RJD को भीतर से खोखला करने वालों ने ही आज उसे इस स्थिति तक पहुंचाया। तेजस्वी आज ‘फेलस्वी’ इसलिए हुआ क्योंकि कुछ लोगों ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए पूरे घर को आग लगा दी।”
तेज प्रताप ने इस दौरान कांग्रेस पर भी सीधा हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें पहले ही भरोसा था कि बिहार की राजनीति से कांग्रेस लगभग समाप्त होने जा रही है, और यह चुनाव परिणाम उसकी पुष्टि करता है।

इसके साथ ही उन्होंने अपने क्षेत्र महुआ की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि चाहे वो विधायक बनें या नहीं, “मेरे दरवाज़े हमेशा खुले रहेंगे… वादों को निभाने का प्रयास मैं लगातार करता रहूँगा।”

NDA की जीत को बताया “सुषासन और विकास की जीत”

तेज प्रताप यादव ने NDA की ऐतिहासिक जीत को स्वीकार करते हुए कहा कि बिहार ने इस बार स्पष्ट संदेश दिया है— राजनीति अब परिवारवाद की नहीं, सुषासन और शिक्षा की होगी।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गृहमंत्री अमित शाह और बिहार प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान की तारीफ करते हुए इसे उनके नेतृत्व और मेहनत का परिणाम बताया।

उन्होंने कहा,
“यह जीत NDA की अटूट एकता की जीत है। ‘पाँच पांडवों’ ने मिलकर चुनाव लड़ा और जनता ने इस एकता को विजय में बदल दिया। यह जीत बिहार की जनता की है— विकास, विश्वास और सुषासन की जीत है।”

“जनता ही माँ-बाप है… हम और मजबूती के साथ वापस लौटेंगे”

तेज प्रताप ने कहा कि जनता का फैसला उनके सिर–माथे पर है और हार-जीत राजनीति का हिस्सा है, लेकिन उनके इरादे और प्रयास आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने युवाओं, महिलाओं और पूरे बिहार की जनता का आभार जताते हुए कहा—
“जनता की आवाज़ बनकर हम एक दिन और मजबूती से लौटेंगे।”

Views: 123

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

TOTAL VISITOR: 50219408