राजद नेता और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने मंगलवार को एक सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी वायरल हुई तस्वीरें किसी और ने नहीं बल्कि अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव ने ही फैलाईं।
तेज प्रताप ने दावा किया कि अनुष्का यादव से जुड़ी उन तस्वीरों को जानबूझकर सोशल मीडिया पर उछाला गया ताकि उनकी राजनीतिक साख और पारिवारिक रिश्तों को तोड़ा जा सके।
तेज प्रताप का हमला
तेज प्रताप यादव ने कहा –
“आकाश यादव और कुछ जयचंदों ने हमारी तस्वीरें वायरल कर राजनीति खत्म करने की साजिश रची है। लेकिन इन्हें पता होना चाहिए कि हमारा नाम तेज प्रताप यादव है। टटपूंजियों की चालों से हमारा राजनीतिक जीवन खत्म नहीं होगा। हम और मजबूती के साथ आगे बढ़ेंगे।”
तस्वीरों पर मचा था बवाल
याद रहे कि अनुष्का यादव के साथ वायरल तस्वीरों को लेकर तेज प्रताप को न केवल घर से बेदखल होना पड़ा बल्कि राजद परिवार के भीतर भी दरार की खबरें सामने आई थीं। अब तेज प्रताप का यह बयान इस पूरे मामले को और गरमा देने वाला है।
Views: 354
