प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें देर शाम फोन कर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान दोनों नेताओं ने आपसी रिश्तों, वैश्विक चुनौतियों और रूस-यूक्रेन युद्ध पर चर्चा की।
? ट्रंप का फोन कॉल
ट्रंप ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि वे भारत-अमेरिका साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
सोशल मीडिया पर ट्रंप ने लिखा:
“मेरे मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शानदार फोन कॉल हुई। मैंने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। वह अद्भुत काम कर रहे हैं। नरेंद्र, रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के लिए आपके समर्थन के लिए धन्यवाद।”
? पीएम मोदी का जवाब
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स (X) पर ट्रंप को धन्यवाद देते हुए लिखा:
“आपके फोन कॉल और जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद मेरे मित्र राष्ट्रपति ट्रंप। आपकी तरह, मैं भी भारत-अमेरिका साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हूं। हम यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के आपके प्रयासों का समर्थन करते हैं।”
? मध्य प्रदेश से देंगे संदेश
इस बार पीएम मोदी अपना जन्मदिन मध्य प्रदेश के धार जिले के भैंसोला गांव में मनाएंगे। यहां वे कई योजनाओं और परियोजनाओं की सौगात देंगे:
- PM MITRA पार्क शिलान्यास
2,158 एकड़ क्षेत्र में फैलेगा।
अनुमानित लागत: ₹2,050 करोड़।
अब तक 91 कंपनियों को 1,300 एकड़ भूमि आवंटित।
₹23,000 करोड़ निवेश प्रस्ताव प्राप्त।
“5F मॉडल” (Farm → Fibre → Factory → Fashion → Foreign) पर आधारित।
- स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार एवं पोषण अभियान
महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण सुधार पर फोकस।
- एक बगिया मां के नाम अभियान
महिलाओं को पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण में उनकी भूमिका को जोड़ा जाएगा।
Views: 131
