सीएम का हाथ पकड़कर उठाया, गमछा लहराया… सिमरिया में दिखी नीतीश-मोदी की जुगलबंदी

सीएम का हाथ पकड़कर उठाया, गमछा लहराया… सिमरिया में दिखी नीतीश-मोदी की जुगलबंदी

बेगूसराय, 22 अगस्त 2025 (NBT): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को एक दिवसीय बिहार दौरे पर बेगूसराय पहुंचे। यहां उन्होंने गंगा नदी पर बने नवनिर्मित औंटा-सिमरिया सिक्स लेन पुल का लोकार्पण किया। इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे।

पुल उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार साथ-साथ खड़े होकर जनता का अभिवादन करते नज़र आए। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच एक खास जुगलबंदी और मित्रता देखने को मिली।

पीएम मोदी जहां गमछा हिलाकर लोगों का अभिवादन कर रहे थे, वहीं नीतीश कुमार लगातार हाथ जोड़कर जनता का स्वागत करते रहे। कुछ देर बाद पीएम मोदी ने खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हाथ पकड़कर ऊपर उठाया और दोनों ने साथ मिलकर लोगों का अभिवादन किया।

मंच से लेकर पुल की रेलिंग तक, दोनों नेताओं की हंसी-ठिठोली और सहज बातचीत ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। प्रधानमंत्री का स्थानीय महिलाओं ने गीत गाकर पारंपरिक स्वागत भी किया।

Views: 272

TOTAL VISITOR: 50248296