झारखंड में 30 नई ALS एम्बुलेंस की मंजूरीडायल-108 सेवा को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार का फैसला

झारखंड में 30 नई ALS एम्बुलेंस की मंजूरीडायल-108 सेवा को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार का फैसला

रांची : झारखंड सरकार ने उच्च न्यायालय को सूचित किया कि राज्य जल्द ही 30 नई एडवांस्ड लाइफ़ सपोर्ट (ALS) एम्बुलेंस खरीदेगा। ये एम्बुलेंस आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं से लैस होंगी।

वर्तमान में झारखंड में डायल-108 सेवा के तहत 510 एम्बुलेंस हैं, जिनमें से 430 ही चालू हालत में हैं जबकि 57 मरम्मताधीन हैं।


जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान अदालत ने मौजूदा सेवाओं की स्थिति पर असंतोष जताया था। अदालत ने कहा कि समय पर आपातकालीन मदद न मिलना लोगों की ज़िंदगी के लिए खतरनाक है। अब इस नई खरीद से उम्मीद है कि राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा।
अगली सुनवाई 2 सितंबर को होगी।

Views: 162

TOTAL VISITOR: 50368326