स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में पहल
रांची : फ़ेडरेशन ऑफ़ झारखंड चैंबर ऑफ़ कॉमर्स (FJCCI) ने राजधानी रांची में “अपनाएं स्वदेशी, बनाएं आत्मनिर्भर भारत” अभियान की शुरुआत की। इस रैली की शुरुआत काली मंदिर चौक से हुई और गांधी चौक होते हुए अपर बाज़ार तक निकाली गई।
अभियान के दौरान व्यापारियों और अधिकारियों ने दुकानों में वोकल फॉर लोकल स्टिकर लगाए और ग्राहकों से स्थानीय उत्पादों को अपनाने की अपील की।केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने इस अभियान का उद्घाटन करते हुए कहा कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक आंदोलन है जो झारखंड को आर्थिक रूप से सशक्त करेगा और छोटे कारोबारियों को बड़ा मंच देगा।
Views: 94
