रांची | संवाददाता
रांची में आज हरमू रोड पर बीजेपी ऑफिस के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक और दूसरी कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में एक मासूम बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर जमकर प्रदर्शन किया।
प्रत्यक्षदर्शियों का बयान
चश्मदीदों के अनुसार, एक परिवार बाइक से जा रहा था कि अचानक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक दूर जा गिरी। हादसे में बाइक पर सवार छोटी बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अन्य दो लोगों की भी घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
पुलिस की कार्रवाई
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को शांत कराया और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इलाके में तनाव
घटना के बाद हरमू रोड पर कई घंटे तक यातायात बाधित रहा। स्थानीय लोगों ने कहा कि इस सड़क पर आए दिन तेज रफ्तार वाहन दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं, इसलिए यहां स्पीड ब्रेकर और ट्रैफिक नियंत्रण की सख्त ज़रूरत है।
Views: 75
