जम्मू, 11 अगस्त 2025 – जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ ज़िले के दुल इलाके में सुरक्षाबलों और हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकियों के बीच रविवार को पूरे दिन रुक-रुक कर मुठभेड़ होती रही।
खुफ़िया जानकारी के आधार पर सेना, एसओजी और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने भगना जंगल क्षेत्र की घेराबंदी की, जहाँ रियाज अहमद और मुदस्सर हजारी नामक दो कुख्यात आतंकी छिपे हुए थे।
सुबह 6:30 बजे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। दिन में दो बार और गोलियां चलीं, हालांकि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
अधिकारियों के अनुसार, ये दोनों आतंकी पिछले 8 वर्षों से सक्रिय हैं और इससे पहले 20 जुलाई को भी चेरजी के हडल गाल जंगल में सेना से मुठभेड़ के दौरान भाग निकले थे।
सेना की ‘व्हाइट नाइट कोर’ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि अभियान जारी है और इलाके की घेराबंदी और कड़ी कर दी गई है।
Views: 147
