सर्दियों का मौसम शुरू होते ही लोगों की सबसे आम समस्या बन जाती है — त्वचा का रूखापन और बेजानपन। ठंडी हवाएं और घटती नमी के कारण त्वचा की प्राकृतिक चमक खो जाती है। चेहरे और हाथ-पैरों पर सफेदी सी परतें दिखने लगती हैं, जो किसी ग्लो का नहीं बल्कि सूखापन का संकेत होती हैं।
इंटरनेट पर मौजूद जानकारी और स्किन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सर्दियों में हवा की नमी घटने, गर्म पानी से नहाने और हीटर के अत्यधिक उपयोग की वजह से त्वचा के नैचुरल ऑयल्स खत्म हो जाते हैं। यही कारण है कि इस मौसम में स्किन ड्राई, बेजान और कभी-कभी परतदार भी नजर आती है।
आमतौर पर लोग विंटर क्रीम या लोशन का इस्तेमाल करके इस समस्या से राहत पाने की कोशिश करते हैं, लेकिन कई बार ये क्रीम त्वचा का रंग थोड़ा गहरा कर देती हैं, जिससे लोग अपने चेहरे को “काला या डल” महसूस करने लगते हैं।
जयपुर के आयुर्वेदिक डॉक्टर मनोज दास का घरेलू नुस्खा
आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ. मनोज दास का कहना है कि अगर आप सर्दियों में बिना ऑयल और केमिकल वाली क्रीम के अपनी त्वचा को नरम और चमकदार बनाना चाहते हैं, तो घर पर मौजूद दो आसान चीजों से यह मुमकिन है — शहद और कॉफी पाउडर।
नुस्खे को बनाने और लगाने का तरीका
- एक कटोरी में 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच कॉफी पाउडर मिलाएं।
- इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स करें, जब तक यह पेस्ट जैसा बन जाए।
- इसे अपने चेहरे, हाथ और पैरों पर लगाएं।
- 10–15 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें।
- इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें।
फायदे
- शहद त्वचा में नमी बनाए रखता है और ड्राईनेस को दूर करता है।
- कॉफी स्किन की डेड सेल्स हटाकर चेहरे को नैचुरल ग्लो देती है।
- यह मिश्रण त्वचा को मखमली, मुलायम और साफ बनाता है।
- हफ्ते में 2 बार इस नुस्खे का इस्तेमाल करने से ठंड में भी स्किन स्वस्थ और चमकदार रहती है।
सर्दियों में जहां महंगे मॉइस्चराइज़र और क्रीम भी कई बार काम नहीं करते, वहीं शहद और कॉफी का यह घरेलू आयुर्वेदिक नुस्खा प्राकृतिक तरीके से त्वचा की नमी और चमक दोनों को वापस ला सकता है।
Views: 170
