
पटना :30 अगस्त 2025 जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी जाने वाले रास्ते पर हुए भूस्खलन ने कई परिवारों को गहरे दुख में डाल दिया है। इस हादसे में बिहार के समस्तीपुर जिले के 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई।
मुख्यमंत्री ने जताया शोकबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दुर्घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि —वैष्णो देवी रूट पर हुए हादसे में बिहार के लोगों की मौत बेहद दुखद और पीड़ादायक है।
मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना जताई और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
हादसे की पृष्ठभूमि
जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटे से भारी बारिश हो रही थी।माता वैष्णो देवी मार्ग पर पहाड़ी खिसकने से यह हादसा हुआ।प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं।
Views: 176
