एशिया कप 2025 का आगाज़ 9 सितंबर से होने जा रहा है। इस बार टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसमें कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 10 सितंबर को खेलेगी। बीसीसीआई ने इस मेगा इवेंट के लिए मजबूत स्क्वाड का ऐलान कर दिया है, लेकिन चयन में कुछ बड़े नामों के बाहर होने पर क्रिकेट जगत में खूब चर्चा हो रही है।
आईपीएल में चमके लेकिन एशिया कप से बाहर
साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस) – आईपीएल 2025 में ऑरेंज कैप विजेता रहे। उन्होंने 15 मैचों में 54.21 की औसत और 156.17 के स्ट्राइक रेट से 759 रन बनाए, जिसमें एक शतक और छह अर्धशतक शामिल थे। बावजूद इसके एशिया कप स्क्वाड में जगह नहीं मिली।
श्रेयस अय्यर (पंजाब किंग्स) – शानदार कप्तानी करते हुए पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुँचाया। 17 मैचों में 50.33 की औसत और 175.07 के स्ट्राइक रेट से 604 रन बनाए। छह अर्धशतक जड़े, लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें नजरअंदाज किया।
केएल राहुल (दिल्ली कैपिटल्स) – राहुल ने 13 पारियों में 53.90 की औसत और 149.72 की स्ट्राइक रेट से 539 रन ठोके। एक शतक और तीन अर्धशतक जड़े। फिर भी टीम इंडिया की 15 सदस्यीय लिस्ट में उनका नाम नहीं आया।
रजत पाटीदार (आरसीबी) – पहली बार आरसीबी को आईपीएल चैंपियन बनाने वाले कप्तान रहे। बल्लेबाजी में 15 मैचों में 312 रन (दो अर्धशतक, 143.77 का स्ट्राइक रेट) बनाए। प्रदर्शन भले औसत रहा हो, लेकिन उनके चयन की चर्चा ज़रूर हुई।
क्रिकेट फैंस में नाराज़गी
इन दिग्गज खिलाड़ियों को बाहर किए जाने से फैन्स और क्रिकेट पंडितों के बीच सवाल उठ रहे हैं। खासकर साई सुदर्शन और केएल राहुल जैसे खिलाड़ियों का न चुना जाना चर्चा का बड़ा विषय बन गया है।
Views: 189
