पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को भारत रत्न दिलाने हेतु प्रस्ताव पारित

पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को भारत रत्न दिलाने हेतु प्रस्ताव पारित

रांची: झारखंड विधानसभा ने गुरुवार को एक ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित किया। सदन ने सर्वसम्मति से यह मांग की कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड आंदोलन के प्रखर नेता शिबू सोरेन को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से अलंकृत किया जाए।

भूमि राज मंत्री दीपक बिरुआ ने यह प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि शिबू सोरेन का पूरा जीवन आदिवासी समाज, किसानों और मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित रहा है। उनका योगदान झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण है।

बाबूलाल मरांडी का समर्थन

विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने भी इस प्रस्ताव का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सोरेन का संघर्ष और नेतृत्व अद्वितीय है, लेकिन इसके साथ ही अन्य आदिवासी नेताओं जैसे जयपाल सिंह मुंडा और विनोद बिहारी महतो की ऐतिहासिक भूमिका को भी मान्यता दी जानी चाहिए।

प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।

अब विधानसभा का यह प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। अगर केंद्र से मंजूरी मिलती है, तो शिबू सोरेन को मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा।

यह फैसला न सिर्फ झारखंड की राजनीति बल्कि आदिवासी अस्मिता के लिए भी एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Views: 173

TOTAL VISITOR: 50368402