दुमका (झारखंड):
देवर-भाभी का रिश्ता हमेशा आदर और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। लेकिन दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने इस रिश्ते को कलंकित कर दिया। यहां एक मौसेरे देवर ने अपनी ही भाभी के साथ दुष्कर्म कर रिश्तों की पवित्रता को शर्मसार कर दिया।
क्या है पूरा मामला?
यह घटना 10 सितंबर की रात की है। पीड़िता उस समय अपने मायके में थी। तभी आरोपी देवर गणेश हांसदा ने मौका पाकर रात करीब 1 बजे घर का बांस का दरवाजा हटाया और अंदर घुस गया। अंदर घुसते ही उसने अपनी मौसेरी भाभी को दबोच लिया और जबरन दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
पति को बताई पूरी कहानी
घटना के बाद पीड़िता ने साहस जुटाकर अपने पति को पूरी बात बताई। पति ने तुरंत गांव के ग्राम प्रधान से संपर्क किया। इसके बाद पंचायत बुलाई गई, लेकिन यहां भी पीड़िता को न्याय नहीं मिल सका।
पंचायती में नकारा आरोपी
पंचायत में आरोपी गणेश हांसदा भी मौजूद था, मगर उसने अपने ऊपर लगे आरोपों से साफ इंकार कर दिया। गवाही और बहस के बावजूद पंचायत में कोई ठोस फैसला नहीं निकल सका।
हिम्मत कर थाने पहुँची पीड़िता
पंचायती में जब कोई समाधान नहीं मिला तो पीड़िता ने न्याय पाने का ठान लिया। घटना के एक सप्ताह बाद 17 सितंबर को उसने शिकारीपाड़ा थाना जाकर आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है और आरोपी की तलाश कर रही है।
गांव में चर्चा और दहशत
इस घिनौने कृत्य की खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई है। लोग इस घटना को रिश्तों पर कलंक और सामाजिक मर्यादा को तोड़ने वाला बता रहे हैं। वहीं, महिलाएं खासकर डरी हुई हैं कि ऐसी घटनाएं समाज की सुरक्षा और विश्वास पर गहरी चोट करती हैं
Views: 230
