पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) के 935 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 27 अगस्त 2025 से शुरू होगी और 26 सितंबर 2025 तक चलेगी। इसी दिन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी तय की गई है।
महिलाओं के लिए
पदों का विवरण व वेतनमान कुल 935 पदों में से 319 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। चयनित उम्मीदवारों को ₹29,200 प्रतिमाह वेतनमान (लेवल-5 पे स्केल) दिया जाएगा।शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री।आयु सीमा:सामान्य वर्ग: 21 से 37 वर्ष ओबीसी/ईबीसी: 40 वर्ष तकएससी/एसटी: 42 वर्ष तकआवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए ₹100,
जिन उम्मीदवारों का आधार लिंक नहीं है, उन्हें अतिरिक्त ₹200 बायोमेट्रिक शुल्क देना होगा।
जिन उम्मीदवारों का आधार लिंक नहीं है, उन्हें अतिरिक्त ₹200 बायोमेट्रिक शुल्क देना होगा।
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और उसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सामान्य भाषा (हिंदी व अंग्रेजी), सामान्य ज्ञान और सामान्य योग्यता से प्रश्न पूछे जाएंगे।श्रेणीवार पदों का वितरणसामान्य (UR): 374 (महिला 131)ईडब्ल्यूएस: 93 (महिला 33)एससी: 150 (महिला 53)एसटी: 10 (महिला 4)ईबीसी: 168 (महिला 59)बीसी: 112 (महिला 39)बीसी (महिला): 28 महत्वपूर्ण तिथियाँ विज्ञापन जारी: 22 अगस्त 2025आवेदन शुरू: 27 अगस्त 2025आवेदन की अंतिम तिथि: 26 सितंबर 2025 उम्मीदवार आधिकारिक बीपीएससी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Views: 326
