बिहार पुलिस मुख्यालय ने गुरुवार को पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी किया है। खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े तीन आतंकी नेपाल सीमा के रास्ते भारत में दाखिल हुए हैं।
आतंकियों की पहचान
हसनैन अली – रावलपिंडी (पाकिस्तान)
आदिल हुसैन – उमरकोट (पाकिस्तान)
मोहम्मद उस्मान – बाहावलपुर (पाकिस्तान)
सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई
सभी जिलों की पुलिस को चौकसी बढ़ाने का आदेश।नेपाल से सटे सीमावर्ती इलाकों में सख़्त निगरानी।रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन चेकिंग।
खुफिया रिपोर्ट्स में आशंका जताई गई है कि ये आतंकी महत्वपूर्ण स्थलों और वीआईपी इलाकों को निशाना बना सकते हैं।
अलर्ट क्यों?
बिहार पुलिस मुख्यालय ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना नज़दीकी थाने को दें।
Views: 212
