ट्रंप का बयान: भारत-पाक युद्ध रोकने के लिए दी थी धमकी — ‘इतना टैरिफ़ लगाऊंगा कि सिर चकरा जाएगा

ट्रंप का बयान: भारत-पाक युद्ध रोकने के लिए दी थी धमकी — ‘इतना टैरिफ़ लगाऊंगा कि सिर चकरा जाएगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि उन्होंने टैरिफ़ लगाने और ट्रेड डील रद्द करने की धमकी देकर भारत-पाकिस्तान युद्ध रुकवा दिया था.

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा था कि अगर लड़ाई जारी रही तो अमेरिका इतना टैरिफ़ लगाएगा कि सिर घूम जाएगा.

भारत पर अमेरिका का 50 फ़ीसदी टैरिफ़ 27 अगस्त से लागू हो गया है.

बुधवार को व्हाइट हाउस में ट्रंप ने अपनी कैबिनेट बैठक में भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष को रोकने का श्रेय लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत का ब्योरा साझा किया.

उन्होंने कहा, ”मैं एक बहुत ही शानदार शख़्स से बात कर रहा था, भारत के मोदी से. मैंने पूछा, आपके और पाकिस्तान के बीच क्या चल रहा है?

नफ़रत बहुत ज़्यादा है. ये बहुत लंबे समय से चल रहा है. कभी-कभी तो सैकड़ों सालों से अलग-अलग नामों से.

”फिर मैंने पाकिस्तान से व्यापार के बारे में बात की. मैंने कहा, ‘आपके और भारत के बीच क्या चल रहा है?’ट्रंप ने दावा किया कि उनके दखल ने पाकिस्तान को पीछे हटने पर मजबूर किया.

उन्होंने कहा, ”मैंने कहा, ‘क्या हो रहा है? मैं कोई ट्रेड डील नहीं करूंगा. आप लोग (भारत और पाकिस्तान) परमाणु युद्ध करने जा रहे हैं.

आप लोग परमाणु युद्ध में ही फंसेंग

मैंने कहा, ‘कल मुझे फिर से फ़ोन कीजिए, लेकिन याद रखिये, हम आप लोगों के साथ कोई ट्रेड डील नहीं करेंगे.”ट्रंप ने दावा किया कि इस बातचीत के पांच घंटे के भीतर दोनों पक्ष पीछे हट गए.उन्होंने कहा कि अब ये ख़तरा टल गया है और आगे ऐसा हुआ तो ट्रेड डील फिर रोक दी जाएगी.

Views: 212

TOTAL VISITOR: 50248609