खेसारी लाल यादव और वरुण धवन का धमाकेदार डांस – सोशल मीडिया पर मचा हलचल, बॉलीवुड में ‘हिट मशीन’ का जलवा

खेसारी लाल यादव और वरुण धवन का धमाकेदार डांस – सोशल मीडिया पर मचा हलचल, बॉलीवुड में ‘हिट मशीन’ का जलवा

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और हिट मशीन कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव ने एक बार फिर अपनी धाकड़ मौजूदगी से बॉलीवुड तक में धमाल मचा दिया है। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खेसारी भइया संग कोलैब कर बनायी गई डांस रील शेयर की, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो गई।

इस रील में खेसारी लाल यादव और वरुण धवन का एनर्जेटिक डांस देख फैंस झूम उठे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स की मानें तो इस वीडियो में वरुण धवन भी खेसारी भइया के सामने कहीं न कहीं सीखता हुआ नौजवान नजर आ रहे हैं। दर्शक लगातार कमेंट कर रहे हैं – “खेसारी भइया ही असली हीरो लग रहे हैं”।


बॉलीवुड में खेसारी का जलवा

फिल्म इंडस्ट्री के गलियारों में अब चर्चा है कि क्या खेसारी लाल यादव, भोजपुरी से निकलकर बॉलीवुड का अगला बड़ा चेहरा बनने वाले हैं। खासकर जब इंडस्ट्री के बड़े निर्माता करण जौहर की फिल्म “सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी” का गाना “पनवाड़ी” पहले से ही वैश्विक स्तर पर धूम मचा रहा है। फैंस का कहना है कि अगर इस गाने के भोजपुरी वर्जन में खेसारी भइया को जोड़ा जाए, तो यह रिकॉर्ड तोड़ लोकप्रियता हासिल करेगा।


फैंस की प्रतिक्रिया

“जियो शेर, हल्फा मचा दिहलस खेसारी भइया।”

“भोजपुरी का कोहिनूर हीरा अब बॉलीवुड में भी चमकेगा।”

“दमदार, लाजवाब, शानदार… खेसारी भइया के जलवा ही अलग बा।”


नतीजा

खेसारी लाल यादव का यह डांस वीडियो सिर्फ एक वायरल रील नहीं, बल्कि बॉलीवुड में उनके कदम मजबूत करने की शुरुआत भी माना जा रहा है। भोजपुरी से बॉलीवुड तक का सफर आसान नहीं होता, लेकिन खेसारी की मेहनत, एनर्जी और फैन बेस उन्हें अब सीधे इंडस्ट्री के बड़े सितारों की कतार में खड़ा कर रहा है।

Views: 225

TOTAL VISITOR: 50219347