मिलावटी उड़द की दाल से लोगों की सेहत पर खतरा, रंग बदलने से खुला धांधली का राज

मिलावटी उड़द की दाल से लोगों की सेहत पर खतरा, रंग बदलने से खुला धांधली का राज

10 अगस्त: बाज़ार में मिल रही उड़द की दाल में मिलावट का मामला सामने आया है, जिससे लोगों की सेहत पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। काले उड़द के नाम पर बेची जा रही दाल भिगोने पर हरे रंग में बदल जाती है, जिससे इसकी असलीयत और मिलावट का खुलासा होता है।

स्थानीय उपभोक्ताओं ने बताया कि दाल के इस रंग परिवर्तन से स्पष्ट है कि इसमें मिलावटी या रंगीन पदार्थ का प्रयोग किया गया है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। लोगों का कहना है कि यह एक बड़ा धांधली है और आम जनता के जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है।

ग्राहकों ने खाद्य आपूर्ति विभाग से इस मामले में तत्काल जांच की मांग की है। साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और कठोर सजा देने की अपील की गई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि मिलावटी खाद्य पदार्थ न केवल पेट और पाचन संबंधी रोग बढ़ाते हैं, बल्कि लंबे समय में गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकते हैं।

Views: 100

TOTAL VISITOR: 50219342