बेगूसराय : जिले में अपराधियों ने एक दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया है। गुरुवार शाम को लापता हुआ एक नाबालिग लड़का शुक्रवार की सुबह खेत में मृत अवस्था में मिला। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने छात्र का अपहरण करने के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया।
सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि बदमाशों ने हत्या से पहले नाबालिग के साथ अमानवीय बर्ताव किया।
उसका
गुप्तांग काट दिया गया और शरीर पर चाकू से कई बार वार किए गए।ग्रामीणों ने सुबह खेत में शव देखा तो पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अपराधियों की तलाश में छापेमारी भी शुरू कर दी गई है।
इस जघन्य हत्या से स्थानीय लोगों में गुस्सा है। ग्रामीणों ने कहा कि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जानी चाहिए। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि उनका बेटा पढ़ाई-लिखाई में अच्छा था और किसी से दुश्मनी भी नहीं थी।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। अपहरण और हत्या के पीछे की वजह का खुलासा बहुत जल्द कर दिया जाएगा।
Views: 154
